Skip to content
गीत- रोते रहना ठीक नहीं
गजल- ना कहीं साहित्य का सम्मान है
गजल- उनको आए इक जमाना हो गया
गजल- वो खा गए मलाई
गजल- पक्ष ईमान के कमजोर पड़ रहे यारो
Menu

.
देश के वीर शहीदों को याद करते हुए एक गीत-
💥💥💥💥💥💥💥💥

भारत की महिमा बतलाते,
मेरी माटी मेरा देश।

वीर सपूतों की है जननी,
अतिशय वैभवशाली।
इसकी प्रकृति सलोनी, सुंदर,
है नूतन मतवाली।
सत्य सनातन की शैली ने,
भारत किया विशेष।। भारत…

रहन-सहन इसका है अनुपम,
अलग-अलग हैं बोली।
वेद पुराणों से है पूरित,
इसकी मंगल झोली।
अति पावन है धरती इसकी,
अनुपम इसका भेष।। भारत…

अमृत काल की सुखद घड़ी में,
हम सब मिलकर आएँ,
भारत की महिमा से पूरित,
गीत सुहाने गाएँ।
वीरों की गाथा ही अब तक,
बची हुई है शेष।। भारत…

जिनकी त्याग-तपस्या से ही,
आर्य सभी हर्षाए।
इन ‘अनमोल’ जनों के द्वारा,
भरत-पुत्र बच पाए।
भारत की भू पर हैं बिखरे,
उनके ही अवशेष।। भारत…

🙏🙏
आचार्य अनमोल
मो० 9968014568
दिल्ली

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *