हिंदी है बिंदी भारत के भाल की।
हिंदी भाषा आज करोड़ों लाल की।।
🌷🌷
आजादी की लड़ी लड़ाई,
प्रबल एकता इससे पाई।
सूर, बिहारी, तुलसी ने मिल,
हिंदी की नित महिमा गाई।
जगद्गुरू बन शान बढ़ाई,
भारत भव्य विशाल की।।
हिंदी भाषा…
🌷🌷
बैर हटाकर प्रेम प्रेम बढ़ाती,
प्रबल एकता मंत्र सिखाती।
राष्ट्रप्रेम की धुरी बनी ये,
देश धर्म का ज्ञान कराती।
भारत की गौरव-गाथा में,
पैदा नई मिशाल की।।
हिंदी भाषा…
🌷🌷
आओ हम हिंदी वृक्षों पर,
श्रद्धा-जल बरसाएँ,
इस हिंदी के कल्पवृक्ष पर,
शत शत सुमन चढ़ाएँ।
भ्रष्टाचार मिटाएँ जग से,
बनकर क्रांति मशाल की।।
हिंदी भाषा…
🌷🌷
ज्ञान और विज्ञान पले हैं,
इस हिंदी के उर में,
महिमामयि हो गईं बोलियाँ,
इस भाषा के सुर में।
हिंदी भाषा उठा रही है,
विश्व प्रगति की पालकी।।
हिंदी भाषा…
🌷🌷
यवन, मुगल, अंग्रेज सरीखे,
आक्रांता घुस आए,
कवि-कोविद ने अलख जगाने,
गीत क्रांति के गाए।
अंग्रेजों की तानाशाही,
उनकी चाल हलाल की।।
हिंदी भाषा…
🌷🌷
हिंदी का साहित्य सदा ही,
देश प्रेम कहलाया,
पंत, निराला, जयशंकर का,
लिखा सभी को भाया।
हिंदी भाषा सभी मेटती,
शंका सभी सवाल की।।
हिंदी भाषा…
🌷🌷
तमिल, तेलुगू, मलयालम जन,
सबको गले लगाती,
प्रांत-प्रांत की खुशहाली का,
सुखद संदेशा लाती।
बाँधे एक सूत्र में सबको,
है ‘अनमोल’ कमाल की।।
हिंदी भाषा…
।।जय भारत जय भारती।।
🌷🌷🌷🌷
कवि आचार्य अनमोल
दिल्ली मो० 9968014568